21.1 C
Delhi
Friday, March 6, 2026

जौनपुर : सपा सभासद बाला लखदर हत्या कांड का हुआ खुलासा, चार हत्यारोपी गिरफ्तार

जौनपुर : सपा सभासद बाला लखदर हत्या कांड का हुआ खुलासा, चार हत्यारोपी गिरफ्तार

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   सपा सभासद व प्लाटर बाला लखदर हत्या कांड का खुलासा बुधवार को जीआरपी पुलिस ने कर दिया। पुलिस ने चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है उनके पास से हत्या में प्रयोग की गई दो पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

बताते चलें कि बीते 1 फरवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात बदमाशों ने सिटी स्टेशन के प्लेट फॉर्म नम्बर एक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर सैदनपुर गांव के निवासी व भू माफिया बाला लखन्दर यादव को मौत के घाट उतार दिया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मड़ियाहूं के ब्लाक प्रमुख समेत 3 लोगो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू किया था।

पुलिस की जांच में बाला को मौत की नींद सुलाने वाला सैदनपुर गांव के निवासी ओमचंद्र गुप्ता उर्फ पवन, उमेश गौड़, मडियाहूं थाना क्षेत्र के रामपुरनदी गांव के निवासी रितेश सिंह और महाराष्ट्र के शोलापुर निवासी जयदीप प्रकाश गायकवाड़ का नाम प्रकाश में आया। एसपी जीआरपी ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव के बाद मृतक बाला यादव की हत्या सैदनपुर में हुई थी उसके बाद आरोपी पवन गुप्ता के भाई को मुंबई से बुलाकर उसकी निर्मम हत्या कर दिया था इसी प्रतिशोध में पवन ने मुंबई में रह रहे अपने साथियों के साथ जौनपुर आकर बाला यादव को मार डाला।
Feb 10, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This