20.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

जौनपुर : सब्सिडी नहीं आने से अन्नदाता हलकान

जौनपुर : सब्सिडी नहीं आने से अन्नदाता हलकान

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                क्षेत्र के कई गांवों के किसानों का सब्सिडी का पैसा अभी तक खाते में नहीं आने से बहुत से अन्नदाता परेशान हैं।किसानों का नवंबर माह में ब्लाक से लिया गया गेहूं का सब्सिडी अभी तक किसानों के खातों में नहीं आने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नादौली ग्राम के किसानों का नवंबर से लेकर फरवरी तक 3 महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक पैसा नहीं आना जिम्मेदार अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों के ढुलमुल रवैया की पोल खोलता हुआ नजर आ रहा है। जब भी किसान अपनी शिकायत लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों के पास जाते है तो उनको केवल आश्वासन ही दिया जाता है और कहा जाता है जल्द ही आपका पैसा आपके खाते में भेज दिया जाएगा लेकिन अभी तक किसानों को पैसा उनके खातों में नहीं पहुंच पाया है।डेडुआने ग्राम के किसान दीप नारायन सिंह ने भी अपनी यही समस्या बताते हुए कृषि विभाग पर ढुलमुल रवैये का आरोप लगाया है।
Feb 18, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This