16.1 C
Delhi
Tuesday, January 20, 2026

जौनपुर : समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने फिर दिखाई दरियादिली, जरूरतमंद छात्र को दिया लैपटॉप

जौनपुर : समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने फिर दिखाई दरियादिली, जरूरतमंद छात्र को दिया लैपटॉप

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 जनपद के गोधना ग्राम निवासी समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने अहमदपुर ग्राम निवासी कामायनी पांडे के पुत्र ऋतिक पांडे को ऑनलाइन पढ़ाई में आ रही बाधा को देखते हुए लैपटॉप देकर उसका मार्ग को प्रशस्त कर दिया वह कंपनी सचिव की पढ़ाई कर रहा था फाउंडेशन परीक्षा पास होने के बाद उसे अपना कोर्स पूरा करने में कंप्यूटर की निहायत जरूरत थी उसे श्री सिंह ने देकर समाज में एक संदेश दिया है कि अगर किसी बच्चे को पढ़ाई आर्थिक अभाव में प्रभावित हो रही है तो हमेशा सहयोग करने के लिए तत्पर हैं।

यही नहीं एक विकलांग बच्चे 13 वर्षीय अमन मौर्य इंपोर्टेड पैर लगाकर उसको जीवन दान देने का कार्य कर चुके हैं बताते चलें कि ऋतिक पांडे अपनी पढ़ाई को बेहतर ढंग से करने के लिए आर्थिक मदद की दृष्टि से कई संभ्रांत लोगों के पास गए लेकिन उनको निराशा हाथ लगी तत्पश्चात श्री सिंह से टेलीफोन संपर्क करने के बाद उन्हें लैपटॉप प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें रोजगार देने का भी भरोसा दिलाया वैसे भी ज्ञान प्रकाश सिंह हर क्षेत्र में सेवा करने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहते हैं हाल में ही श्रीराम मंदिर निर्माण में 1करोड़ 21लाख 11हजार 111 रुपए दान देकर पूर्वांचल का मान सम्मान बढ़ा चुके हैं।
Feb 13, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या

एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या # शवों के पास मिले 3 पिस्टल, सभी के सर...

More Articles Like This