15.1 C
Delhi
Friday, January 16, 2026

जौनपुर : सरोजनी नायडू की जयंती मनाई गई ‘‘राष्ट्रीय महिला दिवस‘‘ के रूप में

जौनपुर : सरोजनी नायडू की जयंती मनाई गई ‘‘राष्ट्रीय महिला दिवस‘‘ के रूप में

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरोजिनी नायडू की जयंती ‘‘राष्ट्रीय महिला दिवस‘‘ के रूप में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान लालबहादुर यादव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरोजिनी नायडू ने गांधी जी के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम में कई आंदोलनों का नेतृत्व किया और जेल भी गईं।

वह बहु भाषाविद और अच्छी कवियित्री भी थी। सरोजिनी नायडू ने लंदन के किंग्स कालेज और कैम्ब्रिज के गिरटन कालेज में अध्ययन किया था। 1925 में उन्हें कानपुर में हुए कांग्रेस अधिवेशन में अध्यक्ष बनीं और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद प्रदेश की पहली राज्यपाल भी बनी। उन्होंने अपना सारा जीवन देश और समाज सेवा के लिए अर्पित कर दिया। उनका निधन 2 मार्च 1949 को हुआ। लखनऊ के हजरतगंज में सरोजिनी नायडू पार्क में उनकी मूर्ति स्थापित है।


महिलाओं की भाजपा सरकार में बड़ी दुर्दशा हुई हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध और बलात्कार की घटनाएं बढ़ी है। महिला स्वास्थ्य सेवाओं में कमी की वजह से प्रसूति सेवाओं में कमी और पोषण की समस्या भी पैदा हुई है। शिक्षिका, आशा-आंगनबाड़ी और अन्य नौकरियों में वेतन विसंगति के साथ गरीब निराश्रित महिलाओं के पेंशन की भी समस्या है। बैंकों में घटती ब्याज दर से घरेलू बचत को प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है।

महिलाओं की घरेलू अर्थ व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। शिक्षा और राजनीति में महिलाओं की उपेक्षा चिंताजनक है। अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में महिला हेल्पलाइन 181 तथा महिला पावर लाइन 1090 की व्यवस्था की गई थी। हेल्प लाइन 181 से प्रसूताओं को अस्पताल लाने ले जाने की सुविधा थी जबकि 1090 सेवा महिलाओं से सम्बन्धित अपराध नियंत्रण में सहायक थी।


जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी 13 फरवरी 2021 को “समाजवादी महिला घेरा” का आयोजन कर महिलाओं द्वारा भाजपा सरकार से मुक्ति का संकल्प लिया गया मुख्य रूप से श्याम बहादुर पाल, हिसामुद्दीन शाह, राहुल त्रिपाठी, श्रवण जयसवाल, मालती निषाद, दुलारी देवी, रुबी बिन्द, सोनी यादव, राजिमा सुल्तान, फरहद खाँ, सीमा, मालती यादव, चम्पा देवी, मुन्नी देवी, रुख्सार अहमद, अनवारुल हक, कमाल्लुदीन अन्सारी, शेखू खाँ, आरिफ हबीब, शिवजीत यादव, आसिफ आदि लोग मौजूद रहे।
Feb 13, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This