16.1 C
Delhi
Tuesday, January 20, 2026

जौनपुर : साइड लगने के विवाद में कार चालक व साथी को पीटा

जौनपुर : साइड लगने के विवाद में कार चालक व साथी को पीटा

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                  क्षेत्र के रानीमऊ गांव के पास गुरुवार को पिकअप ने कार को टक्कर मार दी। विरोध करने पर पिकअप चालक ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर कार चालक और उसके साथी की पिटाई कर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोप है कि खेतासराय निवासी सत्यम जायसवाल अपनी कार से सहावैं गांव से लौट रहे थे। कार में उनके साथ उनका साथी अविनाश भी था। रानीमऊ गांव के मोड़ पर एक पिकअप ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। विरोध करने पर पिकअप चालक ने सत्यप और उनके साथी की पिटाई कर दी। पीड़ित ने रानीमऊ गांव के दो लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
Mar 04, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या

एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या # शवों के पास मिले 3 पिस्टल, सभी के सर...

More Articles Like This