11.1 C
Delhi
Saturday, December 6, 2025

जौनपुर : साहू कल्याण समिति साहू क्लब द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

जौनपुर : साहू कल्याण समिति साहू क्लब द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                    साहू कल्याण समिति साहू क्लब द्वारा कक्षा10 और 12 के बच्चों के सम्मान के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन विष्णु होटल में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में अरविंद गांधी राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा नई दिल्ली एंव विशिष्ट अतिथि श्रीप्रकाश गुप्ता राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष युवा, शिव गोविंद गुप्ता चेयरमैन मुंगरा बादशाहपुर नगर पालिका परिषद, अनिल कुमार साहू पूर्व अध्यक्ष स्नेही क्लब प्रयागराज उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। उसके बाद समिति के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण करके एवं स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात अच्छे अंक प्राप्त करने वाले कक्षा10 और 12 के बच्चे बच्चियों का सम्मान किया। इस अवसर पर आरके साहू जूनियर स्कूल के बच्चे बच्चियों ने मनोरम सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्रीति गुप्ता ने संगठन के उद्देश्य से सभी को अवगत कराया।

इस अवसर पर समाज के कुछ बंधुओं ने समिति की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का अध्यक्षता मोतीलाल साहू ने किया। कार्यक्रम का संचालन स्वयं साहू कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मोतीलाल साहू, राधेश्याम गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, अरविंद बैंकर्स, संतोष कुमार गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, ननकू साहू आदि ने विचार प्रकट किया।
Feb 06, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

युवक पोखरे में डूबा, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव

युवक पोखरे में डूबा, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7      ...

More Articles Like This