19.1 C
Delhi
Friday, December 5, 2025

जौनपुर : स्वच्छता अभियान चला कर स्वयं सेविकाओं ने लोगों को किया जागरूक

जौनपुर : स्वच्छता अभियान चला कर स्वयं सेविकाओं ने लोगों को किया जागरूक

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
               राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के चौथे दिन चयनित गांव सुरिस के कन्या पाठशाला के आस पास स्वयं सेविकाओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई किया तत्पश्चात स्वच्छता अभियान के लिए जागरूकता रैली निकाला कर लोगों को जागरूक किया गया।

रैली का शुभारंभ सुरिस ग्राम सभा की प्रधान सुधा यादव और कन्या प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक नेम चंद्र बिंद ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर किया। कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र में डॉ संदीप कुमार यादव विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र राजकीय महिला महाविद्यालय ने संविधान की प्रस्तावना विषय पर स्वयं सेविकाओं से संवाद किया और संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों को जानने और उसे समाज में उतारने के लिए कहा।

उन्होंने स्वयं सेविकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ अपने अधिकार के लिए जागरूक रहने के लिए भी कहा। डॉ. अखिलेश कुमार ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए सबका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सत्येन्द्र कुमार गुप्ता ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। वहीं डॉ रवि प्रकाश ने स्मृतिचिन्ह देकर मुख्यवक्ता का स्वागत किया। स्वयं सेविकाओं में महिमा, रोशनी गुप्ता, कोमल अग्रहरि, कविता यादव, रूबी तिवारी, दीक्षा यादव, अज़ीज फात्मा, नाजरीन, निधि मौर्या, पूर्णिमा, काजल गुप्ता, रूपम यादव, पूनम, संगम यादव, अवंतिका अग्रहरि ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर नेम चंद्र बिंद, रत्नेश कुमार यादव, संतोष कुमार, अनुराग यादव, कंचन यादव और अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Feb 18, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

युवक पोखरे में डूबा, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव

युवक पोखरे में डूबा, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7      ...

More Articles Like This