19.1 C
Delhi
Friday, December 5, 2025

जौनपुर : सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत

जौनपुर : सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की रात खड़ी ट्रक में बाइक सवार एक युवक टकरा गया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने ट्रक समेत गुरैनी के पास पकड़ लिया।
खेतासराय थाना के मानीकलां गांव निवासी 35 वर्षीय गब्बर गौतम पुत्र फिरतू गौतम मकानों में पीओपी का काम करता था। मंगलवार को गब्बर बाइक से दक्षिणपट्टी गांव भाई की ससुराल एक शादी में गया था। अर्द्ध रात्रि में घर वापस लौटते समय जपटापुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर खड़़ी ट्रक में पीछे से बाइक समेत घुस गया।
घटना के बाद चालक ट्रक लेकर शाहगंज की तरफ निकल गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गब्बर को जिला अस्पताल ले गई। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक को एक तीन साल की बेटी है। पत्नी सीमा देवी पति की मौत के सदमे से सुध बुध खो बैठी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

युवक पोखरे में डूबा, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव

युवक पोखरे में डूबा, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7      ...

More Articles Like This