16.1 C
Delhi
Wednesday, December 10, 2025

जौनपुर : हिंदू जागरण मंच की जिला कार्यकारिणी गठित

जौनपुर : हिंदू जागरण मंच की जिला कार्यकारिणी गठित

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              हिन्दू समाज के विकास प्रति युवाओं की टीम तैयार करने के उद्देश्य को लेकर हिन्दू जागरण मंच का प्रांतीय कार्यशाला रविवार को नगर के गोमती होटल में संपन्न हुआ। जिसमें लव जिहाद एवं आंतरिक सुरक्षा जैसे विषय पर चर्चा हुई। काशी प्रान्त के अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिह ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। बैठक में कार्यकर्ताओं को युवाओं में हिन्दू समाज के विकास के लिएए युवाओं को शारीरिक रुप से सक्षम बनाने गुणवत्ता में वृद्वि लाने आदि विषय पर अध्यन प्रान्त अध्यक्ष द्वारा कराया गया।

काशी प्रान्त अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें अतुल मिश्रा को हिंदू जागरण मंच का जिलाध्यक्ष, रोहित पाठक को जिला महामंत्री, आशुतोष सिंह को जिला उपाध्यक्ष, शेलेन्द्र सोनकर को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। राजेश मौर्य को नगर अध्यक्ष, भूपेन्द्र सिह मंत्री, अविनाश उपाध्याय सम्पर्क प्रमुख, गीता गुप्ता वीरांगना वाहिनी अध्यक्ष, श्रीकान्त श्रीवास्तव विधि आयाम प्रमुख, नीलम चैहान बेटी बचाओ प्रमुख, मनीष सिह युवा वाहिनी अध्यक्ष, हिमांचल उपाध्याय, संतोश कुमार सेठ नगर कोषाध्यक्ष, नियुक्त किए गए। इसके पूर्व सभी का प्रान्त अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह व महामंत्री गौरिश सिंह व काशी प्रान्त के उपाध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने सभी का माल्यपर्ण कर स्वागत किया। इसके बाद नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गयी।
Mar 15, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This