12.1 C
Delhi
Tuesday, November 18, 2025

जौनपुर : 22 प्रार्थना पत्र में से 14 का हुआ निस्तारण

जौनपुर : 22 प्रार्थना पत्र में से 14 का हुआ निस्तारण

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               स्थानीय थाना खेतासराय परिसर में उप जिलाधिकारी राजेश वर्मा की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के आस-पास के लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रार्थना-पत्र के माध्यम से समाधान दिवस के पटल पर रखा। जिसको उपस्थित अधिकारियों ने मौके पर कुछ मामलों का निस्तारण कर दिया। बाकी बचे अन्य मामलों में टीम गठित कर रवाना कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार को थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। जिसमें थाना क्षेत्र के आये लोगों ने अपनी समस्या का प्रार्थना-पत्र के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया। इस मौके पर कुल 22 प्रार्थना-पत्र पड़े। जिसमें मौके पर ही 14 मामलों का निस्तारण कर दिया गया। बाकी आठ मामले में टीम गठित कर रवाना कर दिया गया है। जल्द ही उसे में निपटा दिया जाएगा। इस मौके पर लेखपाल ममता शर्मा पुनीत कुमार दूधनाथ रणजीत कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
Mar 13, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अस्मा कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अस्मा कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन # 533 छात्राओं ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, डॉ. इरम फिरदोस ने दी...

More Articles Like This