12.1 C
Delhi
Wednesday, February 4, 2026

ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
              क्षेत्र के जैगहां गांव में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोमिश पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम सीधा जैगहां के रुप में हुई।वह अपने चचेरे भाई परंकुल के साथ बाइक से बाजार गया था, जहां दोनों ने चाउमीन खाई और वापस गांव लौट रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के मोड़ पर सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोमिश गंभीर रुप से घायल हो गया, जबकि उसका चचेरा भाई भी मामूली रुप से चोटिल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल रोमिश को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
युवक की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।बताया जा रहा है कि मृतक के पिता राजेंद्र रोजी-रोटी के सिलसिले में गुजरात में रहते हैं। मृतक चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि एक छोटा भाई अभी अविवाहित है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी रही।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मौसम ने लिया करवट बारिश के लिए किसान हुए मायूस

मौसम ने लिया करवट बारिश के लिए किसान हुए मायूस सुइथाकला, जौनपुर। राजेश चौबे  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This