16.1 C
Delhi
Sunday, January 25, 2026

सूडान की राजधानी खार्तूम में बम धमाका, ब्लास्ट में 20 लोगों की मौत

सूडान की राजधानी खार्तूम में बम धमाका, ब्लास्ट में 20 लोगों की मौत

सूडान। 
तहलका 24×7 
               राजधानी खार्तूम के एक बाजार में बम फटने से 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।सूडान में लोकतंत्र का समर्थन करने वाले एक एनजीओ ने दावा किया है कि खार्तूम बाजार में बम फटने की वजह से 20 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई घायल हुए हैं। एनजीओ जंग के दौरान अधिकारों के उल्लंघन और पीड़ित नागरिकों पर नजर रखता है। खार्तूम बाजार में बम फटने की घटना सेना और अर्ध-सैनिक बल के बीच अप्रैल में हुई जंग के बाद पहली बार हुई है।
सेना के चीफ अब्देल फताह अल-बुरहान और अर्ध-सैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स के चीफ मोहम्मद हमदान दगालो के बीच मतभेदों के बाद हुई जंग में कम से कम 10 हजार लोग मारे गए हैं।संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, सूडान में जंग के बीच 55 लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा था। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि मरने वालों का आंकड़ा कहीं अधिक था, क्योंकि कई लोग ऐसे थे जो अस्पताल पहुंच नहीं सके और उनकी मौत हो गई। इन मौतों का आंकड़ा दर्ज नहीं किया गया।शनिवार को एएफपी ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि खार्तूम के घरों में बम गिरने की वजह से 15 लोगों की मौत हो गई।

# सूडान में जंग की वजह

सूडान अफ्रीका महादेश का सबसे बड़ा देश है।इसकी सीमाएं सात देशों के साथ लगती हैं। साल 2021 में सूडान की सेना और अर्ध सेना के विलय की चर्चा के बाद विवाद पनप उठा। सेना के लोग अर्ध सैनिक बल के लोगों को खतरा मानते हैं। सूडान में नागरिकों और सेना की संयुक्त सरकार चलती है, जिसमें सॉवरेन काउंसिल के तहत देश के फैसले लिए जाते हैं। इस काउंसिल में आर्मी चीफ अब्देल फताह अल- बुरहान नंबर 1 के नेता हैं।जबकि अर्ध-सैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स के चीफ मोहम्मद हमदान दगालो नंबर दो पर हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह # स्थापना दिवस पर तहसील...

More Articles Like This