20.1 C
Delhi
Friday, January 30, 2026

डिप्टी सीएम केशव मौर्य की मौजूदगी में भाजपा नेताओं में धक्का-मुक्की

डिप्टी सीएम केशव मौर्य की मौजूदगी में भाजपा नेताओं में धक्का-मुक्की

# श्रद्धांजलि सभा के दौरान मंच पर हुआ विवाद, नेताओं ने संभाली स्थिति

अयोध्या।
तहलका 24×7 
                 अयोध्या में उस समय असहज स्थिति उत्पन्न हो गई, जब उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पूर्व विधायक खब्बू तिवारी की माता के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे।कार्यक्रम के दौरान मंच पर ही भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह और वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद पांडेय के बीच किसी बात को लेकर धक्का-मुक्की हो गई।मौके पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को अलग किया, जिससे स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई।
इस दौरान मंच पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी उपस्थित थे। घटना के समय उप मुख्यमंत्री वहीं मौजूद थे, हालांकि कार्यक्रम आगे शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया।उप मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर में पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरा, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अयोध्या आना उन्हें हमेशा आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।यूजीसी के नए नियमों को लेकर चल रही राजनीतिक बहस पर प्रतिक्रिया देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों पर पूरे देश को भरोसा है।उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले लोकतंत्र की मजबूती का आधार हैं।
राम मंदिर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय के कारण ही आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका है, जो करोड़ों रामभक्तों की आस्था का केंद्र है।शंकराचार्य से मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों और धर्माचार्यों के चरणों में प्रणाम करना हर राम भक्त और राष्ट्रभक्त का कर्तव्य है।संत सदैव समाज को मार्गदर्शन देता रहा है और उनका आशीर्वाद राष्ट्र को सही दिशा प्रदान करता है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7                 पिंडरा...

More Articles Like This