13.1 C
Delhi
Wednesday, February 19, 2025

डीएम ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण

डीएम ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण

# विभागों एवं वार्डो का निरीक्षण किया, दिया आवश्यक निर्देश

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
               जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय के विभिन्न विभागों एवं वार्डो का निरीक्षण किया गया। चिकित्सालय में हास्पिटल मैनेजर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को पत्राचार करने हेतु निर्देशित किया।उन्होंने चिकित्सालय के इमरजेन्सी गेट पर स्थापित आयुष्मान भारत काउन्टर का निरीक्षण किया, मौके पर आयुष्मान मित्र मौजूद मिले। जिनसे कार्ड के बारे में जानकारी प्राप्त किया।
इमरजेन्सी ओपीडी हाल में लगे पोस्टर को बदलने हेतु निर्देशित किया और हाल में बैठे मरीजों से चिकित्सालय में दी जा रही सुविधा के बारे में पूछा।चिकित्सालय के इमरजेन्सी ओपीडी में डा. अमरदीप कुमार चिकित्साधिकारी, आशुतोष पाठक फार्मासिस्ट एवं स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय ड्यूटी पर उपस्थित मिले। इमरजेन्सी ओपीडी में भर्ती मरीज एवं रिफर मरीज तथा उपलब्ध औषधि के बारे मे जानकारी ली।एक्सरे यूनिट में डा. ए.के. पाण्डेय रेडियोलाजिस्ट से मरीजों को बारे मे जानकारी प्राप्त की। मरीज को कितने देर में रिपोर्ट उपलब्ध होती है, उसकी जानकारी अनिल कुमार त्रिपाठी एक्सरे टेक्नीशियन ने दिया। टेक्नीशियन द्वारा बताया गया कि अपराह्न 01.15 बजे तक लगभग 70 मरीजों का एक्सरे किया जा चुका था। रजिस्ट्रेशन काउन्टर पर जुल्फेकार अहमद से आनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं आफ लाइन रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी ली।     
कक्ष संख्या-8 पुरूष औषधि वितरण कक्ष में कौशल त्रिपाठी से औषधि के बारे में जानकारी ली, कौशल त्रिपाठी से ऑख की दवा एवं एजथ्रोमाइसिन के स्टाक को देखा एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि औषधि वितरण कक्ष में एसी लगवाया जाये। भूतल ओपीडी में कक्ष संख्या 10 में डा.श्री प्रकाश अग्रवाल आर्थो सर्जन से आपरेशन एवं प्लास्टर के बारे में जानकारी ली। भूतल ओपीडी में कक्ष संख्या 11, 13, 16 में उपस्थित चिकित्सक से मरीजों के बारे में जानकारी प्राप्त किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि ओपीडी में टाइल्स, फर्नीचर के साथ व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए।
इमरजेन्सी वार्ड में भर्ती मरीजों से दवा, कर्मचारी द्वारा सही ढ़ग से बात-चीत करने की जानकारी ली। इमरेजन्सी वार्ड में भर्ती मरीज अमरजीत जिसका एक्सीडेन्ट हुआ है को सरकारी आवास, ई-रिक्सा एवं अन्य सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आश्वासन दिया।जिलाधिकारी ने समस्त स्वास्थ्य कमियों को निर्देशित किया कि समय से अस्पताल में उपस्थित होकर मरीजों का बेहतर इलाज किया जाए। अस्पताल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। कहीं पर गंदगी न रहे। समय से अस्पताल में लगे बेड़शीट बदले जाएं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विश्वविद्यालय में वीर बहादुर सिंह को किया गया नमन

विश्वविद्यालय में वीर बहादुर सिंह को किया गया नमन जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका न्यूज नेटवर्क              ...

More Articles Like This