22.1 C
Delhi
Sunday, May 25, 2025

डीजे बजाने के विवाद में युवक की धारदार हथियार से हत्या, दर्जनभर संदिग्ध पुलिस हिरासत में

डीजे बजाने के विवाद में युवक की धारदार हथियार से हत्या, दर्जनभर संदिग्ध पुलिस हिरासत में

सुल्तानपुर। 
तहलका 24×7 
               जिले के लोटिया ग्राम सभा के राजापट्टी गांव में बीती रात एक शादी के दौरान युवक का गला रेत दिया गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि शादी में डीजे बजाने को लेकर युवक का विवाद हुआ था। युवक दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। परिजनों के मुताबिक लम्भुआ कोतवाली के गौतमपुर सरैया का रहने वाला उत्तम यादव (19) घर से जयसिंहपुर के पीढ़ी चौराहा गया। शाम करीब 6 बजे के आस-पास वो दोस्त की बहन की शादी में जाने को बोलकर घर से निकला। उत्तम लोटिया गांव में दोस्त की बहन की बारात जयसिंहपुर के दियरा बाजार से आई हुई थी।
बताया जा रहा है कि डीजे पर डांस को लेकर रात करीब 8 बजे के आसपास गांव के रहने वाले गोविंद और उत्तम के बीच मारपीट हुई, जिसे ग्रामीणों ने बीच बचाव कर समाप्त कराया। जिसके बाद रात करीब 11 बजे गोविंद की गला रेतकर हत्या कर दी गई।घटना की सूचना मिलते ही एसपी सोमेन वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह, सीओ लम्भुआ अब्दुस्सलाम और लम्भुआ पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
इस दौरान दुल्हा समेत करीब 13 लोग हिरासत में लिए गए हैं। बता दें कि मृतक तीन भाई बहनों में तीसरे नंबर पर था।अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि डांस को लेकर उत्तम यादव का गोविंद नाम के युवक से विवाद हो गया था। इसके बाद गोविंद सोनकर ने उत्तम पर चाकू से प्रहार किया, मृतक के भाई की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। गोविंद सोनकर को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है, आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ढाका पर आर्मी का कब्जा, मो. युनुस भागेंगे यूरोप या होंगे गिरफ्तार! 

ढाका पर आर्मी का कब्जा, मो. युनुस भागेंगे यूरोप या होंगे गिरफ्तार!  # बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना का...

More Articles Like This