34.1 C
Delhi
Sunday, June 22, 2025

डेंगू के 123 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती 

डेंगू के 123 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती 

# अस्पताल में अलग से बनाया गया मरीजों को भर्ती के लिए वार्ड 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
               मौसम में हो रहे लगातार बदलाव के कारण तमाम तरह की बीमारियों ने लोगो को अपनी चपेट में लिया है। इसी प्रकार जनपद में डेंगू के 123 मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके साथ ही संचारी रोगों ने भी पांव पसारना शुरु कर दिया है। इन मामलों की रोकथाम के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने टीम बनाकर पूरे जनपद की मॉनिटरिंग कर रहीं है।
मामले में शनिवार को बात करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि एक से 31अक्टूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य कई विभाग भी सहयोग कर रहे हैं। अभियान की सफलता विभागों के समन्वय और समय से उनके द्वारा संपादित की जाने वाली गतिविधियों पर निर्भर है। जनसमुदाय का सहयोग भी बहुत जरूरी है।
उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिससे मच्छर जनित बीमारियां डेंगू, मलेरिया आदि से बचें। इसके तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं।अभियान के तहत जिन घरों के भीतर मच्छर का लार्वा पाया जाएगा उनका चिन्हीकारण कर सूचना ब्लॉक मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय पर भेजेंगी।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त पूरे माह के दौरान विशेष सफाई एवं जागरूकता अभियान चलाकर संचारी बीमारियों पर नियंत्रण के लिए गतिविधियां की जाएंगी। जिला अस्पताल में इसके लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। जो भी पीड़ित हैं उनको भर्ती कर उनका समुचित इलाज किया जा रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मंत्री ने मृतक के परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस

मंत्री ने मृतक के परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस खेतासराय, जौनपुर।  अजीम सिद्दीकी तहलका 24x7               नगर...

More Articles Like This