30.1 C
Delhi
Monday, June 23, 2025

तहसील को 16वीं बार मिला प्रथम स्थान

तहसील को 16वीं बार मिला प्रथम स्थान

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता 
तहलका 24×7
              पिंडरा तहसील एक बार फिर प्रदेश में आईजीआरएस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब तक कुल 16 बार लगातार  प्रदेश में 9वी बार प्रथम स्थान मिलने पर तहसील कर्मियों में खुशी की लहर दिखी।
प्रदेश सरकार द्वारा आइजीआरएस पोर्टल पर सिंतम्बर माह में शत प्रतिशत शिकायती पत्रों का निस्तारण समयबद्घ तरीके से करने पर प्रथम स्थान दिया गया। इसके पूर्व लगातार 8 बार यह उपलब्धि मिल चुकी है।
कुल 310 मामलों के निस्तारण में गुणवत्ता व समयबद्धता पाए जाने पर शत प्रतिशत अंक मिला। इस बाबत एसडीएम पिण्डरा प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण के क्रम में शिकायतकर्ता से फोन से पूछताछ करने के बाद ही उसे पोर्टल पर डाला जाता है। प्रदेश में प्रथम स्थान मिलना निःसंदेह काम करने को प्रोत्साहित करता है। लेकिन इसके पीछे जिलाधिकारी का निर्देशन और तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग विशेष रुप से रहा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सड़क दुर्घटना में एक कि मौत, सात घायल

सड़क दुर्घटना में एक कि मौत, सात घायल # पुलिस और नागरिकों की सहायता से सभी को पहुंचाया गया अस्पताल खेतासराय,...

More Articles Like This