39.3 C
Delhi
Friday, May 16, 2025

ताजियादारों ने निकाला तीजा का जुलूस

ताजियादारों ने निकाला तीजा का जुलूस

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7.                                                              बारहवीं मोहर्रम को सुन्नी समुदाय के ताजियेदारों ने कस्बा में तीजा का जुलूस निकाला। जुलूस इमामबाड़ा पहुंचने पर ताजियेदारों ने फातिहा पढ़ा। मोहर्रम के कार्यक्रमों का यह अंतिम जुलूस था। ताजियेदार सुबह तबल बजाते शहीदी चौक पहुंचे। यहां से जुलूस इमामबाड़ा के लिये प्रस्थान किया।

ताजियेदार अलम के साथ तबल बजाते चल रहे थे। मुख्यमार्ग और चौराहा होते हूए जुलूस इमामबाड़ा पहुंचा। जहां फातिहा पढ़ने के बाद ताजियेदार अपनी चौक पर वापस लौटे। जुलूस में पूरब मोहल्ला, सराय मोहल्ला, सालारगंज, डोभी के चौकदार शामिल रहे।

जुलूस के समापन पर मो.असलम खान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। जुलूस में नूर मोहम्मद खान, मो.रजा, मो.आसिफ खान, मो.नफीस, परवेज अंसारी, सरफराज, साजिद खान शामिल रहे। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

संदिग्ध परिस्थितियों में बागीचे में लगी आग

संदिग्ध परिस्थितियों में बागीचे में लगी आग वाराणसी।  नितेश गुप्ता तहलका 24x7               फूलपुर थाना क्षेत्र के...

More Articles Like This