14.1 C
Delhi
Monday, January 20, 2025

तिलक समारोह में शामिल होने आए व्यक्ति को बदमाशों ने मारी गोली

तिलक समारोह में शामिल होने आए व्यक्ति को बदमाशों ने मारी गोली                   

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
               सिकरारा थाना क्षेत्र में तिलक समारोह में शामिल होने आये प्रतापगढ़ के एक व्यक्ति को बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। दिन दहाड़े हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। उधर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के खजुरनी गांव के निवासी चमन तिवारी पुत्र अनिल तिवारी सिकरारा थाना क्षेत्र के गुड़हां गांव में एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए अपने वाहन से जा रहे थे। इसी बीच एक ट्रैक्टर से ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद को लेकर बाइक सवार दो बदमाशों ने चमन तिवारी के पैर में गोली मारकर फरार हो गये।
सीओ सीटी देवेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद स्थानीय लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जायेगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ : अजय राय

कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ : अजय राय # भाजपा उजाड़ने वाली सरकार : तूफानी सरोज पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता तहलका...

More Articles Like This