27.1 C
Delhi
Thursday, July 4, 2024

थाने में खुद को गोली मारकर दरोगा ने कर ली आत्महत्या

थाने में खुद को गोली मारकर दरोगा ने कर ली आत्महत्या

बाराबंकी। 
तहलका 24×7 
             जिले के कोठी थाना के अंदर बुधवार को एक युवा दरोगा ने पिस्टल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। अधिकारियों के अनुसार मृतक माइग्रेन नामक बीमारी से पीड़ित था। मौके पर पहुंचे एसपी दिनेश कुमार सिंह हैं मामले की पड़ताल कर रहे हैं।
पुलिस के अनुसार कानपुर जिले के मूल निवासी अरुण यादव (26) कोठी थाने में दरोगा के पद पर तैनात थे। अरुण यहीं पर रहकर अपनी ड्यूटी करते थे। बुधवार की शाम देर तक वह कमरे से नहीं निकले तो अन्य पुलिसकर्मी देखने पहुंचे। खिड़की से झांकने पर अंदर उनका शव दिखाई पड़ा। पता चलते ही कोठी थाने में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर एसपी दिनेश कुमार सिंह सहित पुलिस अधिकारी आनन फानन में मौके पर पहुंच गए।
कानपुर में रह रहे परिजनों को घटना सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम भी बुला ली गई जो घटनास्थल की जांच पड़ताल में जुटी रही। बताते हैं कि मृतक अविवाहित था। गोली कनपटी में लगी है जो चीरते हुए दूसरी ओर निकल गई।
सीओ हैदरगढ़ हर्षित चौहान ने बताया कि सुसाइड नोट में माइग्रेन नामक बीमारी का उल्लेख किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

दिल्ली में पक्ष-विपक्ष के लिए संसद बनी अखाड़ा, यूपी कैबिनेट में अपने ही शीत युद्धरत

दिल्ली में पक्ष-विपक्ष के लिए संसद बनी अखाड़ा, यूपी कैबिनेट में अपने ही शीत युद्धरत # देश की संसद में...

More Articles Like This