33.1 C
Delhi
Wednesday, September 27, 2023

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

दक्षिण अफ्रीकी मूल के 16 नागरिकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

दक्षिण अफ्रीकी मूल के 16 नागरिकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

# 450 करोड़ के ड्रग्स रैकेट पकड़े जाने पर तेज हुआ विदेशी नागरिकों के सत्यापन 

ग्रेटर नोएडा। 
तहलका 24×7 
           ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे दक्षिण अफ्रीकी मूल के 16 नागरिकों को पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में 13 पुरुष और तीन महिला शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ये लोग वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में अवैध रूप से रह रहे थे और कुछ लोगों के पास वीजा पासपोर्ट भी नहीं मिला है।
बीटा-2 थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि कल रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कासा ग्रैंड सोसाइटी में विदेशी मूल के कुछ नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस गोपनीय सूचना के आधार पर वहां पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में रह रहे एडो अहमद, अब्दुल ज्ञानू साडो, मूसा अब्दुल्लाही मूसा, सुबन मूसा अब्दुल्लाही, सेहू मुसा अब्दुलाही, जोर्ज फोंके, फेलिस्ब्रेटे, सीजी जिटोमां, यासर सुलेमान, अलियू अब्दुल्लाही, इसरायल अबायोग, फ्रैंक गारब्रीयल, इबिडे सुसेज, इसदर बुकोला, ए इगोवु और जैनेथ मिसना को गिरफ्तार किया गया है। मिश्रा ने बताया कि इनमें से ज्यादातर लोगों की भारत में रहने की वीजा अवधि समाप्त हो गई थी, जबकि कुछ लोग भारत में रहने संबंधी दस्तावेज, पासपोर्ट और वीजा पेश नहीं कर सके। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि अभी कुछ समय पहले बीटा-2 थाना पुलिस ने एमडीएमए ड्रग्स बनाने वाले एक गिरोह का खुलासा किया था और दक्षिण अफ्रीकी मूल के 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि इनके पास से लगभग 450 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किये गये थे। उन्होंने बताया कि इसके बाद ग्रेटर नोएडा में रह रहे विदेशी नागरिकों के सत्यापन का अभियान तेज कर दिया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Total Visitor Counter

Total Visitors
33078691
315
Live visitors
4199
Visitors
Today

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जौनपुर : 20 दिन तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

जौनपुर : 20 दिन तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति शाहगंज।  एख़लाक खान  तहलका 24x7                रामलीला मंचन,...

More Articles Like This