30.1 C
Delhi
Monday, June 23, 2025

दहेज की मांग न हुई पूरी तो दूल्हे ने दुल्हन को रास्ते में ही वाहन से उतारा

दहेज की मांग न हुई पूरी तो दूल्हे ने दुल्हन को रास्ते में ही वाहन से उतारा

लखनऊ/गाजीपुर।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
               जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां दहेज का मांग पूरी न होने पर दुल्हे ने दुल्हन को बीच रास्ते में वाहन से उतार दिया। इस मामले में लड़की के पिता ने दूल्हे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले विदाई कराकर ले जा रहे दुल्हे ने दुल्हन को दहेज की मांग पूरी न होने पर वाहन से उतार दिया। रविवार को पीड़िता के पिता की ओर से पुलिस को दी गई। तहरीर के बाद मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

नवविवाहित के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक से शिव मंदिर में शादी हुई थी। तीन जून को पुत्री विदा होकर पति के साथ ससुराल जा रही थी। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों द्वारा दो लाख नकद और एक मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी। इसी बात को लेकर दूल्हे ने दुल्हन को वाहन से उतार दिया था। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सड़क दुर्घटना में एक कि मौत, सात घायल

सड़क दुर्घटना में एक कि मौत, सात घायल # पुलिस और नागरिकों की सहायता से सभी को पहुंचाया गया अस्पताल खेतासराय,...

More Articles Like This