29.1 C
Delhi
Sunday, July 13, 2025

दोस्त ने हथौड़े से मारकर किशोर की ले ली जान, गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल किए जाने से था नाराज

दोस्त ने हथौड़े से मारकर किशोर की ले ली जान, गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल किए जाने से था नाराज

मेरठ।  
तहलका 24×7 
               जिले के कंकरखेड़ा थाना अंतर्गत रोहटा रोड वर्णिका सिटी निवासी किराना व्यापारी के इकलौते बेटे की जान उसी के दोस्त ने ले ली। मामले में पुलिस ने हत्यारोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।पुलिस के मुताबिक किशोर अपने दोस्त की गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल कर रहा था। इसीलिए उसके दोस्त ने उसकी हत्या कर दी।घटना के बाद जहां व्यापारी के घर में कोहराम मच गया, वहीं गुस्साए परिजनों ने रविवार को सड़क पर जाम लगा दिया।
परिजनों के मुताबिक उनका बेटा मंगल पांडे नगर में ट्यूशन पढ़ने जाता था। शनिवार को कोचिंग के लिए घर से गया था, लेकिन शाम तक भी वह नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों को चिंता हुई, उसके मोबाइल पर कॉल की तो बंद जा रहा था। जिसके बाद परिजन कोचिंग सेंटर पर जाकर पूछताछ की, वहां जाकर पता चला कि शनिवार को कोचिंग की छुट्टी थी। दोस्तों-रिश्तेदारों के यहां भी जानकारी की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
इसके बाद परिजन पुलिस से सम्पर्क किए। मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से शनिवार शाम किशोर की लोकेशन मॉल के पास मिली।
वहां लगे सीसी टीवी फुटेज को पुलिस ने खंगाला तो शनिवार की सुबह 11 बजे किशोर के साथ उसका दोस्त घूमता दिखाई दिया।पुलिस ने दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह देर रात तक पुलिस को गलत जानकारी देता रहा। जब पुलिस ने आरोपी को साक्ष्य दिखाए तो उसने पूरी घटना बता दी। इतना ही नहीं, पुलिस ने उसके द्वारा बताए गए स्थान से किशोर के शव को भी बरामद कर लिया। मृतक के शव पर चोट के काफी निशान थे। जंगल में शव को जानवरों ने भी नोंच रखा था। आरोपी ने बताया कि हथौड़े से सिर पर ताबड़तोड़ वार करके किशोर की हत्या की गई है।
मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक आरोपी का कहना है कि किशोर ने उसका मोबाइल लिया और उसकी गर्लफ्रेंड के कुछ आपत्तिजनक फोटो अपने फोन में ले लिए। इतना ही नहीं, उसकी गर्लफ्रेंड को फोटो भेजकर वह ब्लैकमेल कर रहा था। जब उसकी गर्लफ्रेंड ने यह बात उसे बताई तो उसने किशोर की हत्या करने का प्लान बनाया। कोचिंग के बहाने किशोर को भावनपुर थाना क्षेत्र में काली नदी किनारे ले गया, वहां उसने हथौड़े से उसके सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए।फिलहाल किशोर की हत्या से स्थानीय लोगों में काफी रोष है। उनका अंदेशा है कि हत्या में कोई और भी संलिप्त है।
पूर्व पार्षद कुलदीप सैन का कहना है कि पुलिस ने किशोर का शव पोस्टमार्टम हाउस में लाने के बाद परिजनों को सूचना दी। पुलिस यह नहीं बता रही है कि हत्यारोपी किशोर को कहां से गिरफ्तार किया है। अभी तक पुलिस किशोर की स्कूटी के बारे में भी नहीं बता पा रही है।इस बारे में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पूरे मामले में कुछ सीसीटीवी फुटेज अभी चेक की जा रही है।
परिजनों की मांग है कि इस पूरे मामले में जो भी दोषी है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। इसमें पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। जानकारी की जा रही है कि क्या इस पूरे मामले में कोई और भी तो शामिल नहीं था। अगर ऐसा है तो पूरी पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी। परिजनों द्वारा स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सड़क पर जाम लगाया गया था। उन्हें समझा बुझा कर शांत किया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान तहलका 24x7      ...

More Articles Like This