13.1 C
Delhi
Wednesday, February 19, 2025

दो मंजिला इमारत ढही, मजदूर की मौत, छह को मलबे से निकाला गया

दो मंजिला इमारत ढही, मजदूर की मौत, छह को मलबे से निकाला गया

मुजफ्फरनगर। 
तहलका 24×7 
             जनपद के जानसठ थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग धाराशाई हो गई। हादसे के समय अंदर कई मजदूर काम रहे थे। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, घायल हैं। दो मंजिला इमारत में बनी बारह दुकानों को जैक से उठाए जाने के दौरान घटना हुई।
निर्माणाधीन मकान में कई मजदूर काम कर रहे थे। मकान की छत ढहने के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जेसीबी से मलबे में दबे मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है।
छह मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया। हालांकि, कई मजदूरों के अंदर दबे होने की आशंका है। फिलहाल स्थानीय लोगों और पुलिस के द्वारा मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालात गंभीर देखते हुए एनडीआरएफ टीम भी घटनास्थल बुला ली गई है।
       
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर में हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश के साथ घायलों के समुचित उपचार के लिए भी निर्देशित किया। सीएम के निर्देश पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुटी रही।
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि राहत कार्य चल रहा है। मेडिकल टीम मौजूद है। मलबे से निकले मजदूरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ में भर्ती कराया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विश्वविद्यालय में वीर बहादुर सिंह को किया गया नमन

विश्वविद्यालय में वीर बहादुर सिंह को किया गया नमन जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका न्यूज नेटवर्क              ...

More Articles Like This