28.1 C
Delhi
Thursday, July 17, 2025

दो लड़कों की कारस्तानी से विवाह टूटने के कगार पर 

दो लड़कों की कारस्तानी से विवाह टूटने के कगार पर 

# थाने पर जामे रहे लड़का और लड़की पक्ष के लोग, सम्भ्रान्त लोगों के बीच चलती रही समझौते की बात 

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
             क्षेत्र के एक गांव में शादी टूटने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी के दो दिन पहले लड़की के गांव के दो युवकों ने लड़का पक्ष के लोगों को व्हाट्सएप पर लड़की का अश्लील फोटो और वीडियो भेजा। लड़के वालों ने लड़की के पिता को बुलाया और अश्लील वीडियो दिखाकर शादी करने से मना कर दिया। लड़की के पिता ने पुलिस को अश्लील वीडियो दिखाने वाले दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ताखा पश्चिम (शिवपुर) गांव की एक लड़की की शादी आजमगढ़ जिले के फूलपुर स्थित लोनियाडीह के हथनौरा कलां में तय हुई थी। शादी 12 नवंबर को थी और कार्ड न्योता बंट चुका था। लड़की के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 9 नवंबर की रात उनके होने वाले दामाद ने उन्हें फोन करके बुलाया। लड़की के पिता ने बताया कि उसके गांव के दो लड़कों ने उनके होने वाले दामाद के फोन पर लड़की का अश्लील वीडियो भेजा। जिसे लेकर लड़के वालों ने तत्काल शादी करने से मना कर दिया।
लड़की के पिता ने कहा कि शादी टूट जाने से उनकी लड़की और पूरा परिवार बुरी तरह निराश है। बेटी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। उन्होंने कोतवाली में वीडियो भेजने वाले दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल वर और वधू पक्ष के लोग थाने पर बैठे सुलह समझौता के लिए जुटे रहे। मामले में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कच्चे मकान की दीवार गिरी, दो भाइयों की दबकर हुई मौत

कच्चे मकान की दीवार गिरी, दो भाइयों की दबकर हुई मौत वाराणसी। तहलका 24x7               जिले...

More Articles Like This