39.3 C
Delhi
Friday, May 16, 2025

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी 

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी 

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
              क्षेत्र के मंदिरों और घरों में भगवान श्रीकृष्ण की छठी शनिवार की रात धूमधाम से मनाई गई। मानीकला में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
महिलाएं भक्ति गीत गाती रहीं।
नगर के यादव बस्ती स्थित शिव मंदिर में भक्ति कार्यक्रम आयोजित हुआ। मानीकला के बजरंग नगर हनुमान मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से संबंधित झांकियां शामिल थी। भगवान श्रीकृष्ण को भव्य रथ पर विराजमान थे। डीजे की भक्ति गीत पर युवक थिरक रहे थे। एजेन्सी चौक, अम्बेडकर चौक होकर पूरे गांव का भ्रमण करने के बाद गांधी चबूतरा रामलीला मैदान के मलवल तालाब में भगवान श्रीकृष्ण को स्नान कराया गया।
इस दौरान मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।युवा मित्र मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम को लोगों ने खूब सराहा। सहयोग में भास्कर तिवारी, राम किशुन, राजेश गुप्ता व ग्रामवासी रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

संदिग्ध परिस्थितियों में बागीचे में लगी आग

संदिग्ध परिस्थितियों में बागीचे में लगी आग वाराणसी।  नितेश गुप्ता तहलका 24x7               फूलपुर थाना क्षेत्र के...

More Articles Like This