20.1 C
Delhi
Tuesday, December 5, 2023

धूमधाम से मनाया गया राजा जौनपुर का जन्मदिन

धूमधाम से मनाया गया राजा जौनपुर का जन्मदिन

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                    जौनपुर रियासत के बारहवें नरेश राजा अवनीन्द्र दत्त दूबे का 76वाँ जन्म दिवस हिन्दी माह भाद्रपद के शुक्ल पक्ष राघा अष्टमी के दिन पूर्व की भाॅति वैदिक परम्परानुसार धूमधाम से मनाया गया। राजा हवेली स्थित मंदिर ठाकुर द्वारा में राज पुरोहित पंडित जनार्दन मिश्र अपने सहयोगियों के साथ वैदिक मंत्रो एवं रीति रिवाज से हवन-पूजन कर राजा साहब को रक्षासूत्र बांधा। तत्पश्चात् दरबार हवेली में शहर के गणमान्य वुद्धजीवियों, व्यापारियों, वकील व पत्रकार जनों ने राजा साहब से शुभेच्छा भेंट की और बधाई दिया व आर्शीवाद प्राप्त किया।
इस अवसर राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं राजा श्रीकृष्ण दत्त इण्टर कालेज के प्राचार्य/प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारीयों ने राजा साहब को माल्यार्पण कर व पुष्पगुच्छ देकर उनके शतायु होने की मंगल कामना की। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र प्रताप सिंह, संत प्रसाद राय, रामाश्रय द्विवेदी, डाॅ देवेन्द्र प्रताप उपाध्याय (पूर्व प्रबन्धक) प्रो शम्भूराम प्राचार्य, प्रो अखिलेश्वर शुक्ल पूर्व प्राचार्य, डॉ संजय चैबे प्रधानाचार्य, डॉ सत्य राम प्रजापति प्रबन्धक, डाॅ प्रेमचन्द पूर्व प्रधानाचार्य, महाबल यादव, जियाराम यादव, डॉ ओम प्रकाश शाही, डॉ सुबास चन्द सिंह, ऋषिकेश द्विवेदी,  संजय अस्थाना पत्रकार, डाॅ अशोक मिश्र, डाॅ विश्वनाथ यादव, डाॅ रमेशचन्द्र, श्री अशोक कुमार तिवारी, रवि प्रकाश सिंह, सुधाकर मौर्य लेखाकार, प्रो मयानन्द उपाध्याय, प्रो अवधेश द्विवेदी, डाॅ देवमणि दूबे, डाॅ मनोज पाठक, डाॅ मनोज वत्स, रंजना चैरसिया, पूजा सिंह, सीमा अंजुम, कविता, राजेश श्रीवास्तव, डाॅ आशाराम यादव, डाॅ बृजेश कुमार सिंह, विनय कुमार ओझा, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, गीतम सिंह, संदीप, डा आशीष कुमार शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

35812509
Total Visitors
198
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हरदोई : विक्षिप्त पति का हाथ-पांव बंधवाकर पत्नी ने फेंका सड़क पर

हरदोई : विक्षिप्त पति का हाथ-पांव बंधवाकर पत्नी ने फेंका सड़क पर हरदोई, लखनऊ। तहलका 24x7            ...

More Articles Like This