32.1 C
Delhi
Sunday, July 20, 2025

नहीं चलेगी जिला विद्यालय निरीक्षक की मनमानी : रमेश सिंह

नहीं चलेगी जिला विद्यालय निरीक्षक की मनमानी : रमेश सिंह

# शिक्षक समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ-ठकुराई गुट ने बनाई रणनीति

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
              उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ-ठकुराई गुट की एक आवश्यक बैठक तिलकधारी सिंह इण्टर मीडिएट कॉलेज में संगठन के जिलाध्यक्ष तेरस यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर की शिक्षक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह ने तदर्थ शिक्षकों का उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद भी वेतन भुगतान न होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्बंध में जिला विद्यालय निरीक्षक की मनमानी नही चलने दी जाएगी, डटकर मुकाबला किया जाएगा और वेतन आदेशों निर्देशों के अनुरुप जिला विद्यालय निरीक्षक को करना ही पड़ेगा।
उन्होंने शासन के नए आदेश कि 1982 से लेकर 2020 तक के नियुक्त शिक्षकों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्तियों की विजिलेंस जांच को दुर्भाग्यपूर्ण मानते हुए कहा कि रोज-रोज शिक्षकों-कर्मचारियों की जांच के नाम पर शोषण करना कत्तई उचित नही है। पूर्व में न जाने कितनी बार जांचे हो चुकी है। 1993 से पूर्व के नियुक्त तदर्थ शिक्षकों को बेवजह  केवल धन उगाही के लिए परेशान किया जा रहा है।
उनके भी वेतन भुगतान को बाधित किया गया, तत्काल उनका वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाय। पुरानी पेंशन बहाली, तदर्थ शिक्षकों के वेतन भुगतान, जांच के नाम पर शिक्षकों की प्रताड़ना सहित 26 सूत्री मांगो को लेकर प्रदेश के समस्त जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर 4 सितम्बर को धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह ने सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती उसकी सदस्यता होती है। सदस्यता अभियान पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि बचे हुए विद्यालयों में सदस्यता अभियान के लिए तेजी लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा संगठन सदैव से शिक्षक साथियों की हर समस्याओं के साथ खड़ा रहा है और खड़ा रहेगा।
बैठक को अरविंद सिंह सिरसी, बृजेश सिंह, दिलीप सिंह, सुनील सिंह, पारसनाथ सिंह, दयाशंकर यादव ने भी सम्बोधित किया। संचालन जिला मंत्री ठाकुर प्रसाद तिवारी ने किया। बैठक में राम प्रकाश, इंद्र पाल सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अरविंद राय, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, समर बहादुर सिंह, अनीश सिंह, राहुल यादव, हिमांशु सिंह, अवनीश मौर्या आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बिना बायोप्सी खून की जांच से प्रारंभिक अवस्था में ही कैंसर की जांच संभव: डा. कमलेश गिडवानी

बिना बायोप्सी खून की जांच से प्रारंभिक अवस्था में ही कैंसर की जांच संभव: डा. कमलेश गिडवानी जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका...

More Articles Like This