28.1 C
Delhi
Sunday, July 7, 2024

नारी रत्न से सम्मानित हुई गुलाबी समिति की अध्यक्ष बिट्टू किन्नर

नारी रत्न से सम्मानित हुई गुलाबी समिति की अध्यक्ष बिट्टू किन्नर

दिल्ली के बाल एवं युवा नारी जागृति मंच ने किया सम्मानित

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
            अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अहम भूमिका निभाने वाली महिलाओं को संस्थाओं द्वारा सम्मानित कर हौसला बढ़ाने का काम किया गया। इसी कड़ी में जनपद जौनपुर के अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के गुलाबी समिति की प्रेसिडेंट खेतासराय की बिट्टू किन्नर को दिल्ली के अभिनन्दन वाटिका नजफगढ़ में बाल युवा नारी जागृति मंच द्वारा नारी रत्न से नवाजा है। जिससे शुभचिंतकों में खुशी की लहर छा गई और लोग बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं।
सम्मान मिलने के पाश्चत मीडिया से बातचीत के दौरान बिट्टू किन्नर ने बताया कि इस तरह का सम्मान गौरव की बात है। समाज हमें थर्ड जेंडर के रूप में जानता है लेकिन, यदि आप समाज के लिए कुछ कर रहे हैं तो निश्चित रूप से आपको समाज अपने पलकों पर बैठाएगा। जिसका परिणाम रहा कि नारी रत्न से सम्मानित हुई। इसके अलावा कई अन्य संस्थाओं ने सम्मानित किया है। हम उन सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं जो हमको इस लायक समझा। एक सवाल के जवाब में बताया कि हम अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट से जुड़कर सामाजिक सेवा कर रहे हैं और आगे भी बेहतर तरीके से समाज की सेवा करने के कोशिश करेंगे।
नारी रत्न सम्मान मिलने पर शमा गुरु, डॉली जोशी, डॉ. अमलेंद्र कुमार गुप्ता, भाजपा नेता मनीष कुमार गुप्ता, अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह, अनूप गुप्ता, जगदीश यादव, मनोज पूरनमल, आशीष गुप्ता, जितेंद्र पाण्डेय आदि लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

पीडीए विचारधारा के विस्तार से लक्ष्य 2027 की सफलता तय : राकेश मौर्य

पीडीए विचारधारा के विस्तार से लक्ष्य 2027 की सफलता तय : राकेश मौर्य जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This