नाला निर्माण के लिए 2.33 करोड़ रुपये की स्वीकृति
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
नगर पालिका परिषद में जल निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नए नाले बनवाए जा रहे हैं। ये नाले आजमगढ़ रोड पर बनवाएं जाएंगे। इसके लिए शासन ने 2 करोड़ 33 लाख रुपए आवंटित किए हैं।
![](https://tahalka24x7.com/wp-content/uploads/2021/05/IMG_000000_000000-1.jpg)
शासन द्वारा 28 नगर निकायों में जल निकासी योजना के तहत नाले नालियों को बनवाने का काम किया जाना है। शासन ने इसके लिए 53 करोड़ 57 लाख रुपए आवंटित किए हैं। इनमें से 25 करोड़ 80 लाख की पहली किश्त अवमुक्त भी कर दी गई है। शाहगंज नगर पालिका परिषद के लिए 2 करोड़ 33 लाख आवंटित किए गए हैं, जिनमें से 1 करोड़ 16 लाख रुपए अवमुक्त कर दिए गए। इस राशि से लखनऊ बलिया मार्ग स्थित आजमगढ़ रोड पर 6 नाले नालियों का निर्माण होना है। इनके निर्माण के बाद नगर की जल निकासी व्यवस्था में सुधार होगा।