16.1 C
Delhi
Sunday, January 25, 2026

पति ने व्हाट्सअप पर पत्नी को दी आत्महत्या करने की धमकी 

पति ने व्हाट्सअप पर पत्नी को दी आत्महत्या करने की धमकी 

# आत्महत्या का जिम्मेदार ससुरालवालों को बताकर फंसाने की कोशिश 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             जफ़रबाद थाना क्षेत्र के इमलो गांव निवासी शिव बालक मिश्रा पुत्र मेवालाल की शादी गाज़ीपुर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ वर्षो बाद से ही शिव बालक शराब के नशे में धुत्त होकर पत्नी प्रतिभा को प्रताड़ित करते थे। पीड़िता द्वारा इसकी सूचना अपने मायको को देकर अपनी आप-बीती बताई। तो पीड़िता के परिजन उसको लेकर खानपुर स्थित अपने घर लेकर आ गये।
पीड़िता प्रतिभा ने बताया कि मैं अपने पति शिवबालक मिश्रा की प्रताड़ना से तंग आकर अपने मायके आ गयी और इसकी सूचना बराबर जफराबाद थानाध्यक्ष को दी थी लेकिन स्थानीय पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। जिसके कारण मैं अपने मायके आकर रहने लगी। पीड़िता ने बताया कि उसके पति शिव बालक द्वारा आज गुरूवार 20 अप्रैल को व्हाट्सअप के जरिये अपनी पत्नी को मैसेज कर आत्महत्या करने की धमकी दी और आत्महत्या का जिम्मेदार पत्नी प्रतिभा, सरहज सरिता पांडेय सहित कुल चार लोगों को बताया है।
पीड़िता ने बताया कि मैसेज आने पर उसने थानाध्यक्ष जफ़रबाद से उनके सीयूजी नंबर 9454403635 पर मामले की जानकारी दी तो उन्होंने थाने पर आकर बात करने की सलाह दी और फोन काट दिया। वहीं तहलका प्रतिनिधि ने इस प्रकरण में जानकारी लेने के लिए जफराबाद थानाध्यक्ष को उनके मोबाइल नम्बर पर तीन बार फोन किया गया तो उनका फोन नहीं उठ सका।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह # स्थापना दिवस पर तहसील...

More Articles Like This