36.1 C
Delhi
Monday, June 5, 2023

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

परेड मैदान प्रयागराज में होगा 44वां निरंकारी संत समागम 

परेड मैदान प्रयागराज में होगा 44वां निरंकारी संत समागम 

# 24 से 26 मार्च तक होगा रूहानियत और इंसानियत का संगम

प्रयागराज। 
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7 
            भारत की प्राचीन पवित्र नदियों के संगम का ऐतिहासिक गवाह प्रयागराज अब एक बार फिर प्रादेशिक निरंकारी संत समागम के माध्यम से होने वाले रूहानियत और इंसानियत के संगम का भी गवाह बनेगा। सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की पावन अध्यक्षता में परेेड मैदान, प्रयागराज में उत्तर प्रदेश का 44वां प्रादेशिक निरंकारी संत समागम का आयोजन होने जा रहा है।
समागम में प्रदेश सहित देश के अनेक हिस्सों से लाखों श्रद्धालु भक्तों के आने की संभावना है, जिसे देखते हुए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। जौनपुर जनपद से भी हजारो की संख्या में सेवा दल के भाई-बहन व संगत के संत महात्मा सेवा करने हेतु अग्रिम सेवा में समागम स्थल पर पहुंच गए है। उक्त जानकरी स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने देते हुए आगे बताया कि 24 से 26 मार्च को आयोजित इस संत समागम में सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज का दिव्य आशीर्वचन प्राप्त होगा। समागम के पहले दिन 24 मार्च को संत समागम में सामूहिक विवाह एवं सेवादल रैली का आयोजन होगा।
समागम का मुख्य आकर्षण प्रतिदिन सत्संग, निरंकारी प्रदर्शनी, बहुभाषीय कवि दरबार, प्रवचन होगे।श्री जयसवाल जी ने आगे बताया कि सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का यही एक संदेश है कि मानव जीवन में रूहानियत का भाव भी रहे और इन्सानियत का वास भी हो। रूहानियत (आध्यात्मिकता) को कुछ दिन, कुछ क्षणों तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि हर गुरसिख का व्यवहारिक जीवन हर पल, हर श्वास रूहानियत से ओत-प्रोत भी हो और इन्सानियत भी रहे। अगर ब्रह्म ज्योति के प्रकाश से देखा जाए तो रूहानियत और इंसानियत संग-संग होना ब्रह्मज्ञानियों की निशानी है। उन्होंने बताया कि संत समागम में जहां सत्य, ज्ञान, प्रेम और भक्ति के विविध पहलु प्रदर्शित होंगे, वहीं रूहानियत और इंसानियत का व्यवहारिक संगम भी होगा। इस संत समागम में समस्त मानव परिवार सादर आमंत्रित हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Total Visitor Counter

Total Visitors
31880917
372
Live visitors
6500
Visitors
Today

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर को स्वच्छ रखने की दिलाई शपथ

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर को स्वच्छ रखने की दिलाई शपथ # निकाली गई जन जागरूकता रैली  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7   ...

More Articles Like This