16.1 C
Delhi
Sunday, January 25, 2026

पवन प्लाजा में फांसी पर लटकती मिली डांसर की पत्नी की लाश

पवन प्लाजा में फांसी पर लटकती मिली डांसर की पत्नी की लाश

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
               लाइन बाजार थाना क्षेत्र पुराने स्टेट बैंक के पास स्थित पवन प्लाजा बिल्डिंग के तीसरे तल एक महिला की फांसी पर लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल घटना के कारण का पता नही चल पाया।
मिली जानकारी के अनुसार पवन प्लाजा बिल्डिंग के तीसरे तल पर 2013 से कृष्णा मिश्रा उर्फ कृष्णा पंडित जस्ट डांस फाउंडेशन ने नाम से डांस क्लास चलते हैं। जो इसी भवन में रहते भी हैं। गुरुवार दोपहर में उनकी पत्नी खुशबू मिश्रा (24) की फांसी पर लटकती हुई लाश मिली।
यह जानकारी होते ही इस भवन में रहने वालों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। पवन की शादी दिसम्बर 2020 में हुई थी।फिलहाल पुलिस की तफ्तीश के बाद ही खुशबू के मौत के रहस्य का पता चल पाएगा।
मृतका के पति कृष्णा पंडित ने बताया कि इधर कुछ दिनों से उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी। पुलिस विभिन्न पहलुओं से इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मायके वालों को सूचना दी गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह # स्थापना दिवस पर तहसील...

More Articles Like This