27.1 C
Delhi
Saturday, April 19, 2025

पांच माह से नही मिला वेतन शिक्षकों, कर्मियों की दीपावली फीकी

पांच माह से नही मिला वेतन शिक्षकों, कर्मियों की दीपावली फीकी

जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय अर्गुपुरकला के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का वेतन जून माह से बाधित है। वेतन न मिलने से शिक्षकों व कर्मचारियों का दीपावली त्योहार फीका हो जाएगा। जहां सरकार बोनस दे रही वहीं कई कर्मियों को वेतन नही मिल पा रहा है, दीपावली का त्योहार नजदीक है ऐसे में कर्मचारी बिना वेतन के कार्य करने को मजबूर हो रहे हैं। कर्मचारियों के अनुसार लंबित वेतन के लिए अधिकारी स्तर पर ज्ञापन देने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
आरोप है कि प्रबन्धक की हठधर्मिता और पैसे की मांग व वेतन बिल पर हस्ताक्षर न करने से वेतन बाधित है, कर्मचारियों के सामने घर के खर्चे चलाने समेत कई समस्याएं सामने आ रही हैं। विद्यालय में कार्यरत कर्मचारी प्रबन्धक को भ्रष्टाचार के पैसे देने से मना कर देने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वेतन पांच माह से रुकने पर उनके सामने त्योहार पर घर का खर्च चलाने की बड़ी समस्या है।
कर्मचारियों ने कहा कि बीएसए और डीएम को कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन कोई  संतोषजनक कार्यवाही नही हुई। वेतन के लिए शिक्षक भटकने को मजबूर हैं। जिससे उनका त्योहार फीका हो रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बढ़ सकती है दिग्विजय सिंह की मुश्किल, 28 साल पहले हुई मौत की खुलने जा रही फाइल

बढ़ सकती है दिग्विजय सिंह की मुश्किल, 28 साल पहले हुई मौत की खुलने जा रही फाइल भोपाल।  तहलका 24x7    ...

More Articles Like This