13.1 C
Delhi
Sunday, November 16, 2025

पुण्यतिथि पर याद किये गए समाज सेवी राजेश सिंह

पुण्यतिथि पर याद किये गए समाज सेवी राजेश सिंह

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
              रविवार को नगर स्थित जय मां अम्बे इंडेन गैस सर्विस पर समाज सेवी स्व. राजेश सिंह की पांचवी पुण्यतिथि मनाई गई। एजेंसी संचालक कुसुम सिंह एडवोकेट ने नम आंखों से उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि श्री सिंह के पद चिन्हों पर चलना ही सच्ची श्रदांजलि होगी।
कहा कि उनके सामाजिक योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी असमय मृत्यु समाज के लिए अपूर्णक्षति है। एक महिला के जीवन में पति की क्या भूमिका होती उससे ज्यादा कोई नहीं बता सकता है। जीवन में उनकी कमी की कभी भरपाई नहीं कि जा सकती।
इस अवसर पर अनिल कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार, गौरव कुमार, चंद्र प्रकाश यादव, अमरेश, राजेश, भोला, गुड्डू, पंचम, पंकज, जितेंद्र आदि लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। संचालन अजय श्रीवास्तव ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एंटी रोमियो टीम ने महिला पर फब्तियां कस रहे युवक को दबोचा 

एंटी रोमियो टीम ने महिला पर फब्तियां कस रहे युवक को दबोचा  शाहगंज, जौनपुर।  विजय यादव तहलका 24x7          ...

More Articles Like This