19.1 C
Delhi
Sunday, December 7, 2025

पुलिस की बेरूखी से नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने लगाई फांसी 

पुलिस की बेरूखी से नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने लगाई फांसी 

बाराबंकी।
तहलका 24×7 
            एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत करने के 5 दिन बाद 16 वर्षीय नाबालिग दलित लड़की अपने घर में फंदे से लटकी पाई गई। उसके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी और आरोपियों द्वारा उपहास का सामना करने के कारण लड़की ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि वह इस घटना से बहुत उदास थी और कथित तौर पर उसने अपना जीवन समाप्त करने का फैसला किया।
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को सबसे पहले पीड़िता की मां ने शव देखा। लड़की के परिवार ने स्थानीय ग्राम प्रधान को सूचित किया, जिन्होंने बाद में पुलिस को बताया गया।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि 17 जून को लड़की की शिकायत पर हैदरगढ़ पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 376/511 के तहत बलात्कार के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा कि लड़की की मेडिकल जांच पहले हो चुकी थी और गुरुवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज किया जाना था लेकिन इससे पहले ही पुलिस को उसकी आत्महत्या की सूचना दे दी गई।
उन्होंने कहा कि मामले के जांच अधिकारी उप-निरीक्षक योगेन्द्र प्रताप सिंह को कथित तौर पर मामले की जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को आत्महत्या की जांच करने के लिए कहा गया है और अगर जरूरत पड़ी तो आत्महत्या के लिए उकसाने का एक और मामला दर्ज किया जाएगा। बच्ची की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश के बाद एसपी ने खुद घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

युवक पोखरे में डूबा, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव

युवक पोखरे में डूबा, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7      ...

More Articles Like This