19.1 C
Delhi
Wednesday, February 18, 2026

पूर्वांचल में मौसम ले रहा है करवट, आज से गिरेंगे तापमान

पूर्वांचल में मौसम ले रहा है करवट, आज से गिरेंगे तापमान

वाराणसी।
तहलका 24×7
              पूर्वांचल में मौसम अब बदल रहा है। पूर्वी दिशा और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा और ऊंचे बादलों से न्यूनतम तापमान सामान्य से डेढ़ डिग्री ज्यादा रहा है। जबकि अधिकतम तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई। यूपी के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वांचल के शहरों में पारा लुढ़कने का सिलसिला आज से शुरु होने की संभावनाएं हैं।
गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, काशी सहित कई जिलों में अब तापमान नीचे गिरेगा। ऊंचे बादलों के आने से रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। कानपुर में सीएसए के मौसम विज्ञान केंद्र में शनिवार को अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वातावरण में नमी का अधिकतम प्रतिशत 95 और न्यूनतम प्रतिशत 48 रहा। उत्तर-पूर्व दिशा से 1.1 से 1.7 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलती रही। जबकि बीते शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This