10.1 C
Delhi
Tuesday, January 14, 2025

पोखरे में किशोर का शव तैरता पाए जाने से मचा हड़कम्प

पोखरे में किशोर का शव तैरता पाए जाने से मचा हड़कम्प

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
               केराकत कोतवाली के सरकी चौकी क्षेत्र के डेहरी गांव में लापता किशोर का पोखरे में तैरता शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
उक्त गांव निवासी मो. कादिर (16) पुत्र वसीम अहमद शादी विवाह में अपने बड़े पिता के साथ तंदूरी रोटी बनाने का कार्य करता था। शुक्रवार को चाचा की लड़की की शादी में गया था।सुबह वापस न आने पर परिजन काफी खोजबीन की। कहीं पता नहीं चलने पर कोतवाली पहुंच शनिवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रविवार की सुबह गांव की किशोरी अपने घर का कचरा फेंकने गांव के बगिया पोखरे में पहुंची तो पोखरे में तैरते हुए शव पर नजर पड़ते ही चीखने लगी। चीख पुकार की आवाज सुन आस-पास के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान कर रोने बिलखने लगे। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी।
घटनास्थल पर प्रभारी निरीक्षक समेत फॉरेंसिक टीम पहुंच जांच पड़ताल की। परिजनों के अनुसार मोहम्मद कादिर को मिर्गी की बीमारी थी। डॉ.बहादुर अली खां के यहां से लगभग एक माह पूर्व से दवा चल रही थी। मृतक दो भाई व तीन बहनों में सबसे बड़ा था। घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रधान संघ का दूसरे दिन भी जारी रहा धरना-प्रदर्शन

प्रधान संघ का दूसरे दिन भी जारी रहा धरना-प्रदर्शन # खण्ड विकास अधिकारी शाहगंज सोंधी को हटाने की मांग खेतासराय, जौनपुर।...

More Articles Like This