13.1 C
Delhi
Saturday, January 24, 2026

प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेमिका ने कुएं में लगाई छलांग

प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेमिका ने कुएं में लगाई छलांग

सोनभद्र।
तहलका 24×7 
              दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से आहत उसकी प्रेमिका कुएं में कूद गई। ग्रामीण उसे बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराए।बताते हैं कि लड़की के घर वालों ने कुछ माह पहले ही युवक पर केस दर्ज कराया था, जिसके बाद उसे जेल भी हुई थी।
जेल से बाहर आने के बाद दोनों फिर से संपर्क में थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव निवासी युवक का पड़ोसी गांव निवासी 16 वर्षीया किशोरी के साथ काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। लड़की के घर वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों को समझाने का प्रयास किया। बात नहीं बनी तो युवक के विरुद्ध केस दर्ज कराया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कुछ दिन बाद युवक जेल से बाहर आ गया तो फिर दोनों में मोबाइल से बातचीत शुरु हो गई थी।
       
परिवारवालों ने इसे लेकर युवक को फटकार लगाई, जिससे क्षुब्ध होकर युवक घर से कुछ दूर स्थित पाही पर गया। वहां लोहे के पाइप पर दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की खबर उसकी प्रेमिका को मिली तो वह भी घर से निकली और दौड़कर पास स्थित कुएं में कूद गई। रस्सी की मदद से कुएं में उतरकर ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और आनन-फानन दुद्धी सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मामले सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि युवक और किशोरी के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। इसे लेकर करीब चार माह पहले लड़की के घर वालों ने युवक पर मुकदमा भी दर्ज कराया था। जेल से बाहर आने के बाद दोनों फिर से संपर्क में आ गए थे। युवक ने फांसी लगाकर जान दी है तो वहीं किशोरी ने भी कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कलियुग में राम नाम जप ही जीने का एकमात्र सहारा

कलियुग में राम नाम जप ही जीने का एकमात्र सहारा सुइथाकला, जौनपुर।  राजेश चौबे  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This