29.1 C
Delhi
Sunday, July 13, 2025

फातिमा जहरा की शहादत पर हुआ मजलिस का आयोजन

फातिमा जहरा की शहादत पर हुआ मजलिस का आयोजन

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
             आज से चौदह सौ साल पहले हजरत मोहम्मद साहब की बेटी बीबी फातिमा जहरा की शहादत पर क्षेत्र के तमाम जगहों पर मजलिसों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान धर्म गुरुओं ने जहरा की जिंदगी से लोगों को सबक लेने की बात कही गई।
इसी कड़ी में गुरुवार को क्षेत्र के खान बड़े पुर (हमजापुर) निवासी सैय्यद मेंहदी हसन के आवास पर भी मजलिस का आयोजन किया गया। जिसे सम्बोधित करते हुए मौलाना एजाज़ मोहसिन द्वारा बीबी फातिमा जहरा की शहादत का जिक्र किया गया। उन्होंने मजलिस में मौजूद ख्वातिनों (महिलाओं) से बीबी फातिमा जहरा की जिंदगी से सबक लेने की बात कही। शहादत का वाकया सुनने के दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। मजलिस की पेशखानी सबीहुल हसन ने की।
इस दौरान मो. हसन तनवीर, हैदर अब्बास, मौलाना शौकत, रिजवान, मो. शाहिद समेत तमाम लोग मौजूद रहे। मजलिस का संचालन हसन अब्बास ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान तहलका 24x7      ...

More Articles Like This