21.1 C
Delhi
Sunday, February 1, 2026

फिर जेल से बाहर आएगा रेप व हत्या का आरोपी गुरमीत राम रहीम, 40 दिन की पैरोल मिली

फिर जेल से बाहर आएगा रेप व हत्या का आरोपी गुरमीत राम रहीम, 40 दिन की पैरोल मिली

नई दिल्ली। 
तहलका 24×7 
              रेप और मर्डर के आरोप में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रही एक बार फिर जेल से बाहर आ रहा है। राम रहीम को एक बार फिर 40 दिनों की पैरोल मंजूर कर दी गई है। राम रहीम इस समय रोहतक की सुनारिया जिला कारागार में बंद है। परौल की अवधि के दौरान वह हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में रहेगा।जानकारी के अनुसार राम रहीम की पैरोल को कल शाम मंजूरी दी गई।
इसके बाद जेल प्रशासन ने उसकी रिहाई की प्रक्रिया शुरु कर दी है।पैरोल के दौरान राम रहीम को तय शर्तों का पालन करना होगा और वह सिरसा डेरा परिसर से बाहर किसी आयोजन में हिस्सा नहीं ले सकेगा। प्रशासन की ओर से उसकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। बता दें कि गुरमीत राम रहीम साल 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।
उसे दो साध्वियों के साथ रेप के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, जबकि पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी वह दोषी करार दिया चा जुका है। इन मामलों के बाद से राह रहीम कई बार पैरोल और फरलो पर जेल से बाहर आ चुका है, जिसे लेकर राजनीति और सामाजिक स्तर पर विवाद भी उठते रहे हैं।इस बार फिर 40 दिन की पैरोल मिली है। इससे पहले भी राम रहीम को चुनावी माहौल के दौरान पैरोल दी जा चुकी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7                 पिंडरा...

More Articles Like This