26.1 C
Delhi
Wednesday, February 19, 2025

फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन  की दर्दनाक मौत, 6 मजदूर झुलसे

फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन  की दर्दनाक मौत, 6 मजदूर झुलसे

नई दिल्ली। 
तहलका 24×7
                नरेला औद्योगिक क्षेत्र में मूंग दाल ड्राई करने वाली फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इसकी जानकारी तुरंत दमकल और पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद यहां फंसे नौ श्रमिकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह 3.35 बजे श्याम कृपा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में आग लगने की सूचना मिली, जो सूखी मूंग दाल का प्रसंस्करण करती है। आग ने फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ कर्मचारी उसमें फंस गए।आग बुझाने के लिए 15 दमकल गाड़ियों को लगाया गया और आग बुझाने का काम अभी भी जारी है।
उन्होंने बताया कि इमारत के अंदर से नौ लोगों को बचाया गया और उन्हें नरेला के एसएचआरसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गम्भीर रूप से झुलसे श्याम (24), राम सिंह (30) और बीरपाल (42) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आग पाइपलाइनों में से एक से गैस लीक होने के बाद लगी।
गैस मूंग दाल भूनने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बर्नर में सप्लाई की जाती थी।जैसे-जैसे आग फैलती गई, कंप्रेसर गर्म हो गया, जिससे विस्फोट हो गया। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री के मालिक अंकित गुप्ता और विनय गुप्ता हैं, जो एस-7, रोहिणी के निवासी हैं। उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विश्वविद्यालय में वीर बहादुर सिंह को किया गया नमन

विश्वविद्यालय में वीर बहादुर सिंह को किया गया नमन जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका न्यूज नेटवर्क              ...

More Articles Like This