10.1 C
Delhi
Saturday, January 18, 2025

बटेंगे तो कटेंगे के बाद डरेंगे तो मरेंगे की एंट्री, महाकुंभ क्षेत्र में जगह-जगह लगीं होर्डिंग

बटेंगे तो कटेंगे के बाद डरेंगे तो मरेंगे की एंट्री, महाकुंभ क्षेत्र में जगह-जगह लगीं होर्डिंग

प्रयागराज। 
तहलका 24×7 
                हरियाणा समेत महाराष्ट्र, झारखंड के विधानसभा चुनावों में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नारे ‘बटेंगे तो कटेंगे’ ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस पर काफी विवाद भी हुआ। अब प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र में जगह-जगह लगी होर्डिंग्स चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल इन होर्डिंग पर लिखा है ‘डरेंगे तो मरेंगे’। इसके साथ ही वक्फ बोर्ड को लेकर नारे लिखे गए हैं।मेले में जगह-जगह लगीं इन होर्डिंग्स पर जगद्गुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य के नाम के साथ उनकी तस्वीर लगी हुई है।
वहीं, इस पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी का कहना है कि हिंदू सदियों तक डरते रहे हैं और अब डरने का वक्त नहीं है। महाकुंम्भ मेला क्षेत्र में डरेंगे तो मरेंगे की होर्डिंग की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। वहीं वक्फ बोर्ड पर कटाक्ष करने वाली होर्डिंग की भी लोग चर्चा कर रहे हैं। जिसमें लिखा है ‘वक्फ के नाम पर संपत्ति की लूट है, धर्मनिरपेक्ष देश में यह कैसी छूट है’। इन होर्डिंग्स का समर्थन संत समाज के लोग भी कर रहे हैं। तमाम संत 13 जनवरी से इस आध्यात्मिक मेले के शुरू होने से पहले हिंदुत्व का अलख जगा रहे हैं।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने मेला क्षेत्र में लगी इस तरह की होर्डिंग्स का समर्थन किया करते हुए कहा कि जो लिखा है, वो बहुत सही लिखा हुआ है। क्योंकि हमारे पूर्वज डरते हुए आए हैं। उसी का नतीजा रहा है कि हमारे मठ-मंदिरों पर कब्जा कर स्वरुप बदला गया है। अब हम उसे वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं। इस वक्त हिन्दू और संत समाज अब डरने वाले नहीं है। अब मोदी, योगी राज में हिंदुओं को डरने की जरूरत नहीं है। इसी वजह से एक संत की तरफ से मेला क्षेत्र में डरेंगे तो मरेंगे और वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर कटाक्ष करने वाले स्लोगन लिखे हुए हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, एक फरार, फड़ से 21 हजार रुपये और तीन बाइक बरामद

जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, एक फरार, फड़ से 21 हजार रुपये और तीन बाइक बरामद खेतासराय, जौनपुर। अजीम सिद्दीकी तहलका 24x7. ...

More Articles Like This