16.1 C
Delhi
Sunday, January 25, 2026

बहू पर बदनीयती रखने वाले ससुर पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज 

बहू पर बदनीयती रखने वाले ससुर पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज 

# पति, सास व अन्य दो के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज 

बांदा।
तहलका 24×7 
             यएक नवविवाहिता ने ससुर सहित अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि पति की गैर मौजूदगी में ससुर उस पर बुरी नजर रखता है। मौका पाकर शराब पिलाने और दरिंदगी करने की कोशिश करता है। पति और सास से कहने पर मारपीट की जाती है और दहेज की मांग की जाती है। शिकायत लेकर पीड़िता एसपी ऑफिस पहुंची तो पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ गंभीर धाराओ में केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने पुलिस से शिकायत कर कहा कि उसकी शादी 2022 में परिजनों ने दहेज देकर की थी। शादी के बाद ससुरालीजन और दहेज के लिए ताना मारकर प्रताड़ित करने लगे। पति के खेत जाने के बाद ससुर बुरी नजर रखता है। किसी न किसी बहाने नजदीक आने और शराब पिलाने की कोशिश करता है।विरोध करने पर मारपीट की जाती है। पीड़िता ने शिकायत अपने पति और सास से की तो उन्होंने चुपचाप रहने और दहेज लेकर आने को कहा।
पीड़िता का आरोप है कि 22 जून को जब वह घर पर अकेली थी तो ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। वह भागकर अपने कमरे में पहुंची और दरवाजा बंद कर लिया। शाम को पति के आने पर आपबीती बताई तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद रात में पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत की। जहां सुनवाई न होने पर महिला ने पुलिस अधीक्षक ऑफिस पहुंचकर शिकायत की।
महिला की शिकायत पर एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने महिला के पति, सास, ससुर और दो अन्य के खिलाफ छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।डीएसपी गवेन्द्र पाल का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है, कार्रवाई की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह # स्थापना दिवस पर तहसील...

More Articles Like This