16.1 C
Delhi
Sunday, January 25, 2026

बांदा : पति ने फोन पर दिया तीन तलाक

बांदा : पति ने फोन पर दिया तीन तलाक

# पति समेत 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बांदा।
तहलका 24×7
                   तीन तलाक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने पति समेत ससुराल के अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।महिला का कहना है कि पति के उसकी भाभी के साथ नाजायज संबंध हैं।वो आए दिन शराब पीकर आता है और मारपीट करता है। इतना ही नहीं उसने फोन पर तलाक दे दिया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मामला पैलानी थाना क्षेत्र का है, यहां की रहने वाली एक महिला ने पुलिस से बताया कि उसका निकाह 15 साल पहले हुआ था। उसकी एक बेटी थी, जिसकी जनवरी 2023 में मौत हो गई। महिला का कहना है कि पति शराबी है और उसके अपनी भाभी और अन्य महिलाओं से नाजायज संबंध हैं। पीड़िता ने आगे बताया कि पति उसके ऊपर गलत आरोप लगाकर आए दिन मारपीट करता है। उसने एक दिन अपनी भाभी के साथ मिलकर भी मारपीट की। इसके बाद उसके मायके वाले ससुराल पहुंचे, तो उनके साथ भी गलत बर्ताव किया। महिला का कहना है कि इस घटना के बाद वो अपने मायके चली गई। इसी बीच पति ने फोन करके तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोलकर तीन तलाक दे दिया।
मामले में डीएसपी सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि थाना पैलानी निवासी एक महिला ने तीन तलाक की शिकायत दी है। आरोप है कि पति ने फोन करके तीन तलाक दिया है। पीड़िता ने शिकायत में जेठ और जेठानी का भी नाम लिया है। मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह # स्थापना दिवस पर तहसील...

More Articles Like This