31.1 C
Delhi
Wednesday, September 27, 2023

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

बिजली चोरी के मामले में कांग्रेस प्रदेश सचिव गिरफ्तार 

बिजली चोरी के मामले में कांग्रेस प्रदेश सचिव गिरफ्तार 

अमरोहा। 
तहलका 24×7 
           बिजली चोरी के पांच साल पुराने के केस में वारंटी कांग्रेस के प्रदेश सचिव को सैदनगली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।बताते हैं कि कस्बा उझारी के मोहल्ला भाटोवाला निवासी शमीम अय्यूब वर्तमान में कांग्रेस पार्टी में प्रदेश सचिव के पद पर हैं। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2018 में शमीम अय्यूब के घर बिजली विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान बिजली चोरी का मामला पकड़ा था।
इस मामले में शमीम अय्यूब के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। काफी समय तक हाजिर नहीं होने के वजह से कोर्ट से शमीम के खिलाफ वारंट जारी कर दिया गया। शनिवार की रात को पुलिस की टीम ने वारंटी शमीम अय्यूब को गिरफ्तार कर लियाा। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया का कहना है कि शमीम अय्यूब कांग्रेस के प्रदेश सचिव हैं। उनके खिलाफ कोई पुराना मामला दर्ज था। जिसके चलते उनके खिलाफ वारंट जारी हुए थे। उनकी गिरफ्तारी के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेताभ भास्कर का कहना है कि कांग्रेस नेता शमीश अय्यूब के खिलाफ वर्ष 2018 में विद्युत अधिनियम का केस दर्ज किया गया था। जिस मामले में उनके खिलाफ वारंट जारी हुए और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Total Visitor Counter

Total Visitors
33078512
299
Live visitors
4019
Visitors
Today

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जौनपुर : 20 दिन तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

जौनपुर : 20 दिन तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति शाहगंज।  एख़लाक खान  तहलका 24x7                रामलीला मंचन,...

More Articles Like This