20.1 C
Delhi
Wednesday, February 18, 2026

बृजभूषण सिंह के बेटे भाजपा उम्मीदवार करण भूषण के काफिले में शामिल कर ने तीन को रौंदा, दो की मौत, एक गम्भीर 

बृजभूषण सिंह के बेटे भाजपा उम्मीदवार करण भूषण के काफिले में शामिल कर ने तीन को रौंदा, दो की मौत, एक गम्भीर 

गोंडा।
तहलका 24×7
               भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के कॉलेज की फॉर्च्यूनर ने  बाइक दो सवारों को रौंद दिया। कार ने सड़क किनारे बैठी महिला को भी टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाकमौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फॉर्च्यूनर कार बृजभूषण शरण के बेटे और भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में शामिल थी। काफिले में भाजपा प्रत्याशी भी मौजूद थे।
जानकारी के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह अपने काफिले के साथ बुधवार की सुबह करीब 9 बजे हुजूरपुर जा रहे थे। काफिला अभी छतईपुरवा के पास पहुंचा था, तभी एस्कॉर्ट लिखी फॉर्च्यूनर एक गाड़ी को ओवरटेक करने लगी। इसी दौरान वह बेकाबू हो गई और बाइक सवारों को रौंदते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई। गाड़ी ने घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को भी रौंद दिया।
हादसे में निदुरा गांव के रेहान (17) और शहजाद खान (24) की मौत हो गई। 60 साल की सीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि हादसे के बाद भी करण का काफिला नहीं रुका और वो आगे निकल लिए।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि मृतकों के परिजन ने शिकायती पत्र दिया है। फॉर्च्यूनर को कब्जे में लेकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। फॉर्च्यूनर के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। एयरबैग खुलने से गाड़ी में बैठे लोगों की जान बची।
मृत युवकों के चाचा फरमान खान ने बताया कि दोनों दवा लेने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही हम दौड़ते-भागते घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां गाड़ी टूटी-फूटी पड़ी थी। रोड पर खून पड़ा था। वहां लोगों ने कहा कि अस्पताल जाइए।
घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करण भूषण का 4-5 गाड़ियों का काफिला जा रहा था। उसमें से एक गाड़ी ने ओवरटेक करने में दोनों युवकों को उड़ा दिया है। अस्पताल पहुंचने पर बच्चों की मौत की जानकारी मिली।जानकारी के मुताबिक फॉर्च्यूनर कार बृजभूषण के इंस्टीट्यूट के नाम रजिस्टर्ड है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This