23.1 C
Delhi
Tuesday, December 5, 2023

भाजपा की डबल इंजन सरकार पूरी तरह से फेल- रीबू श्रीवास्तव

भाजपा की डबल इंजन सरकार पूरी तरह से फेल- रीबू श्रीवास्तव

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
           समाजवादी महिला सभा की जिला कार्यकारिणी कमेटी घोषित किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रिबू श्रीवास्तव रही। नवनियुक्त पदाधिकारी को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि महिलाओं का सम्मान स्वाभिमान की रक्षा सिर्फ समाजवादी पार्टी ही कर सकतीं है भाजपा सरकार ने सिर्फ महिलाओं को अपमानित किया है। भाजपा शासन में महिला सुरक्षित नहीं है।आये दिन महिलाओं पर अत्याचार हत्या जैसी घटना आम हो गयी है।
भाजपा सरकार द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया जाता बल्कि दोषियों की मदद किया जाता हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास के दावे तो बहुत किए पर जमीन पर उसकी कहीं छाया तक नहीं दिखाई देती है। भाजपा का एजेण्डा जनता के हितों और समस्याओं से संम्बन्धित नहीं होता है। नतीजतन महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ने से हर ओर अराजक स्थिति पैदा हो रही है। हर कोई परेशान है। जनहित में कोई कदम उठाने के बजाय भाजपा अपने पुराने वादों और अपनी अकर्मण्यता को छुपाने के लिए नए तमाशे और इवेंट करती रहती है ताकि जनता उनकी चकाचौंध में बहकी रहे।
भाजपा की डबल इंजन सरकार जनहित में कोई काम नहीं कर रही है। वह सत्ता में बने रहने के लिए पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं को ही लागू कर रही है। भाजपा सरकार समाजवादी सरकार के कामों को विज्ञापन जारी कर अपना बताने में लगी है।
अध्यक्षता करते निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल ने कहा कि महिलाएं अब जाग गई है भाजपाई के खेल तमाशों से बहकने और भटकने वाली नहीं है। वह सन् 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को उसके झूठे वादों की याद न केवल दिलाएगी बल्कि झूठे वादे करने वाली भाजपा सरकार को भी हटायेगी। महिला सभा की जिलाअध्यक्ष शर्मिला यादव ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, सुमन यादव, मालती निषाद, आरती यादव, तारा त्रिपाठी, सीमा, संगीता, उजमा खान, सोनी यादव, सोनी सेठ, सीमा यादव, पूनम दूबे, आरती, श्रीवास्तव, सुशीला गौतम, सबीना, अनन्ता नाविक, शकुंतला, पूजा, राजकुमारी, राजेन्द्र टाइगर, राहुल त्रिपाठी, इर्शाद मंसूरी, अनील दूबे, आदि लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

35816477
Total Visitors
318
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हरदोई : विक्षिप्त पति का हाथ-पांव बंधवाकर पत्नी ने फेंका सड़क पर

हरदोई : विक्षिप्त पति का हाथ-पांव बंधवाकर पत्नी ने फेंका सड़क पर हरदोई, लखनऊ। तहलका 24x7            ...

More Articles Like This