31.1 C
Delhi
Sunday, March 23, 2025

भाजपा की बैठक में अखिलेश और राहुल पर चर्चा

भाजपा की बैठक में अखिलेश और राहुल पर चर्चा

# प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को बताया भस्मासुर, सपा मुखिया को दी नसीहत

लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7.                                                             भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान हमारी प्राथमिकता है, जिसके साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। पार्टी अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हम सब मिलकर संकल्प लें कि आगामी 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों में शत-प्रतिशत विजय हासिल करेंगे। अगली लड़ाई स्वार्थी परिवारवादियों और मोदी के परिवार के बीच है।

राष्ट्र विरोधियों और राष्ट्रभक्तों के बीच में है। धर्म और अधर्म के बीच में है। तुष्टीकरण और संतुष्टीकरण के बीच है। भ्रष्टाचारियों और सदाचारियों के बीच में है।कहा 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का मोदी का संकल्प हम सभी कार्यकर्ता पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अभी से कार्यकर्ताओं को कमर कस कर जी-जान से लग जाना है, और 2027 के चुनाव में विरोधियों को मात देते हुए भाजपा की प्रचंड विजय को सुनिश्चित करना है।

प्रदेश अध्यक्ष ने यूपी में कांग्रेस और सपा के गठजोड़ की चर्चा करते हुए कांग्रेस पार्टी को भस्मासुर बताते हुए सपा मुखिया को समय रहते उससे दूर होने की नसीहत दी। कहा समय से अखिलेश यादव नहीं चेते तो कांग्रेस समाजवादी पार्टी को खत्म कर देगी। कहा 2027 में भाजपा प्रदेश से इनका सफाया करने का निर्णय ले चुकी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सामजिक संस्था ने किया प्रसाद वितरण

सामजिक संस्था ने किया प्रसाद वितरण शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24x7                सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज...

More Articles Like This