10.1 C
Delhi
Sunday, January 25, 2026

मंडप में नशेड़ी दुल्हा हुआ बेसुध, दुल्हन ने किया शादी से इंकार 

मंडप में नशेड़ी दुल्हा हुआ बेसुध, दुल्हन ने किया शादी से इंकार 

# मामला बिगड़ता देख बरातियों ने खिसकने में ही  समझी भलाई

बांदा।
तहलका 24×7
            जिले में भंवर की रस्म में पहुंचा नशे में धुत दूल्हा बेसुध हालत में लड़खड़ाकर गिर गया। उसकी हालत देख दूल्हन गुस्से से आग बबूला हो गई और नशेड़ी से शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हे के पिता को बेटे की कारस्तानी छुपाने के लिए जमकर खरी-खोटी भी सुनाई। दोनों पक्षों में तनाव का माहौल हो गया। मामला बिगड़ता देख बरातियों ने खिसकने में ही भलाई समझी और बिना दूल्हन के बरातियों को बैरंग लौटना पड़ा।
अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बजरंगपुर निवासी महेश प्रसाद विश्वकर्मा की बेटी काजल का विवाह ग्राम पथरी लुकतरा निवासी रामकृपाल के बेटे प्रेमबाबू के साथ 22 जून को था। रामकृपाल बेटे की बारात लेकर गुरुवार शाम महेश के यहां पहुंचे। बरातियों का स्वागत सत्कार किया गया। इसके बाद द्वारचार व टीका आदि की रस्में पूरी की गईं। जब विवाह की रस्म के लिए दूल्हा मंडप के नीचे पहुंचा, तो वह नशे में धुत होने के चलते लड़खड़ा कर गिर गया और बेसुध हो गया। दुल्हन ने दूल्हे के पिता को खरी-खोटी सुना डाली।दूल्हे की स्थिति देखकर वधू के परिजन में हलचल मच गई। इसी बीच लड़की मंडप से उठ खड़ी हुई और नशेड़ी दूल्हे के साथ फेरे लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़के के पिता को बेटे का ऐब छिपाने पर खरी-खोटी सुनाई। इससे दोनों पक्षों में तनातनी शुरू हो गई।
मामला बढ़ता देख बरातियों ने वहां से निकल जाने में ही भलाई समझी। इससे बिन दूल्हन की ही बरात बैरंग लौटी। लड़की के निर्णय की परिजनों व गांव वालों ने सराहना की है। लड़की के पिता बताया कि दूल्हा शुरू से ही शराब के नशे में धुत था। किसी तरह द्वारचार व टीका का कार्यक्रम हुआ था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह # स्थापना दिवस पर तहसील...

More Articles Like This